डोईवाला से ज्योति यादव की रिपोर्ट:—
धान में लगा रोग तो,किसान ने 8 बीघा फसल पर चलाया ट्रैक्टर
डोईवाला। 75 प्रतिशत तैयार हो चुकी धान की फसल में ग्राफीहंट संक्रमण लगने से फसल की बढ़त रुक गई। साथ ही कुछ स्थानों पर अन्य फसल रोज ने भी किसानों की परेशानी बड़ा दी है। फसल में रोग लगने से परेशान किसनों ने धान की फसल को जोतना शुरू कर दिया है।
डोईवाला विधानसभा के कई गांव में ग्राफीहंट वायरस से पहली बार फसल खराब हुई है। धान उत्पादक किसान करीब 35 हजार हेक्टेयर भूमि पर धान की बुवाई करता है। किसान की लगभग 75 फीसदी से अधिक धान की फसल तैयार हो चुकी है लेकिन इस बीच फसल में ग्राफीहंट रोग आ गया है, जिससे धाम के पौधे में बिलकुल बढ़ोतरी नहीं हो रही एवं जड़े भी पीली होकर सुख रही है।
दुधली, खैरी, बालावाल, मियांवाला, माजरी ग्रांट, आदि क्षेत्रों में ग्राफीहंट वायरस का प्रभाव पड़ा है। बता दे की धान की फसल अक्टूबर तक पूरी तरह से तैयार हो जाती है। किसानों ने कृषि विभाग से फसल को रोग से बचाने और प्रभावित किसानों के लिए मुआवजे की मांग की है।
कृषि अधिकारी डीएस असवाल ने बताया की धान की फसल में ग्राफीहंट रोग लग रहा है, जिससे किसानों को नुकसान हो रहा है। विभागीय टीम द्वारा विभिन्न क्षेत्र का भ्रमण कर मौके का मुआयना किया। विभाग नुकसान का सर्वे कर रहा है। साथ ही वायरस को रोकथाम के लिए हर स्तर पर प्रयास हो रहा है।