पोषण माह के अंतर्गत बच्चों को बताया फल सब्जियों का महत्व

डोईवाला से ज्योति यादव की रिपोर्ट:—-

डोईवाला:-पूरे देश में सितंबर माह को राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है। इसके तहत हर सप्ताह विशेष प्रकार की गतिविधियों के आयोजन के माध्यम से लोगों को जोड़ने और जागरूक बनाने की कवायद की जा रही है। इसके तहत बच्चों को मौसमी फल और सब्जियों की अहमियत के बारे में बताया गया।

 

पोषण माह सितंबर के दूसरे सप्ताह में महिलाओं व किशोरियों को मौसमी फल और सब्जियों के बारे में जानकारी कराना है। इसी के अंतर्गत आज धर्मोचक्र पाल बस्ती में सुपरवाइजर विनीता पोरवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि शरीर के पोषण के लिए हम जिन भोज्य पदार्थों को ग्रहण करते हैं, उसे भोजन कहते हैं। भोजन में कुछ तत्व ऐसे होते हैं, जो शरीर को ताकत देते हैं तथा शरीर की वृद्धि एवं विकास के लिए आवश्यक होते हैं। इन तत्वों को पोषक तत्व कहते हैं।

 

शरीर की वृद्धि, विकास और स्वास्थ्य के लिए जरूरी हम प्रतिदिन भोजन में अलग-अलग तरह के पके और कच्चे खाद्य पदार्थ लेते हैं।

 

इन सभी खाद्य पदार्थों में कई प्रकार के तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर को स्वस्थ और बीमारी से दूर रखते हैं। इन तत्वों को पोषक तत्व कहते हैं। दूसरे शब्दों में वे तत्व, जो हमारे शरीर की वृद्धि विकास एवं स्वस्थ रहने के लिए जरूरी होते हैं, पोषक तत्व कहलाते हैं। भोजन में पाए जाने वाले अलग अलग तरीके के पोषक तत्वों द्वारा शारीरिक आवश्यकताओं की पूर्ति करना ही पोषण है।

 

भोजन में पाए जाने वाले पोषक तत्व कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन , वसा, विटामिन और खनिज लवण हैं। विटामिन तथा खनिज लवण हमें विभिन्न प्रकार की हरी सब्जियों और फलों से मिलते हैं।
इस मौके पर आंगनबाड़ी सुपरवाइजर विनीता पुरवाल व आंगनबाड़ी कार्यकर्ती सीमा देवी, रश्मि, कुसुम, ममता, लक्ष्मी, संतोष, सरिता, कल्लो, संतोष आदि मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *