वननेसवन कार्यक्रम के तहत किया गया वृक्षारोपण और सफाई अभियान का कार्यक्रम


ऋषिकेश:- सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज एवं पूज्य निरंकारी राजपिता के दिव्य मार्गदर्शन एवं पावन आशीर्वाद से संत निरंकारी मिशन द्वारा पर्यावरण के संरक्षण हेतु सन् 2021 में ‘वननेस वन’ नामक मेगा वृक्षारोपण परियोजना का आरम्भ किया गया। इस परियोजना का लक्ष्य ‘वृक्षों के समूह’ (लघु वन) का रोपण एवं इनकी देखभाल करना था, जिसके स्वरूप में अब वर्ष दर वर्ष निरंतर बढ़ोतरी हो रही है।
इसी क्रम में संत निरंकारी मिशन ऋषिकेश द्वारा डोबरा विस्थापित बारात घर एवं राजकीय डिग्री कॉलेज परिसर में पौधरोपण किया गया। जिसमें विभीन्न प्रजातियों के 25 पौधे लगाय गए।
मिशन द्वारा वननेसवन कार्यक्रम के तहत बारात घर में अभीतक 100 पौधे लगाय जा चुके है जिसमे 92 पौधे सुरक्षित है, जिनकी पिछले तीन वर्ष से समय-समय पर देखभाल की जा रही है।

बारातघर परिसर एवं राजकीय डिग्री कॉलेज परिसर में पहले सफाई अभियान चलाया गया उसके पश्चात विभिन्न प्रजातियों के 25 पौधे लगाए गए। मिशन के सेवादारों ने पौधा रोपण करने के बाद पोधो की देखभाल का संकल्प भी लिया।
केंद्रीय ज्ञान प्रचारक महादेव कुड़ियल ने कहा कि पेड़-पौधे को लगाना हमारा कर्तव्य हैं, जिस कर्तव्य को हर मानव को निभाना चाइये, वेश्विकरण के कारण मानव वनो को काटता आया हैं जिसने पर्यावरण प्रदूषण की समस्या और प्रबल हो गयी हैं,
समाधान के रूप से सभी देशो नें मिलकर अनेकों अभियान शुरू किये ज़ो पेड़ो को संरक्षण करने के लिये आगे आये, वही पुरे भारत में भी अनेकों अभियान चलाये गये। इसी अभियान को लेकर संत निरंकारी मिशन लगातार पौधरोपण कर रहा हैं, और विश्व को प्रकृति के संरक्षण में अवगत करा रहा हैं।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय संचालक, सेवादल के अधिकारी, ज्ञान प्रचारक सेवादल के भाई बहन को साध संगत के लगभग 60 अनुयाई उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *