डोईवाला से ज्योति यादव की रिपोर्ट:—
डोईवाला वार्ड नंबर 11 मे शनिवार को माता दुर्गा सेवा समिति द्वारा नवरात्रों में 20 वीं कलश शोभा यात्रा निकाली गई।
शोभा यात्रा से पहले वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापना की गई। फिर या देवी सर्व भूतेषू मातृ रूपेण संस्थिता नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम आदि मंत्रों के साथ मां देवी की पूजा आरंभ हुई।
तत्पश्चात माता दुर्गा की शोभा यात्रा बड़े ही धूमधाम से निकाली गई।
शोभायात्रा में 151 बालिकाओं ने कलश लेकर मंदिर प्रांगण से होते हुए राजीव नगर मिल रोड डोईवाला चौक से लेकर गोवर्धन मंदिर से पुन:दुर्गा माता मंदिर में पहुंच कलश को स्थापित किया।
वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से भी शांति व्यवस्था के लिए पूरी तैयारी की गई थी।
इस यात्रा में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे पूर्व प्रधान रवि पाल, दुर्गा समिति के सलाहकार फूल सिंह लोधी, सभासद प्रतिनिधि अमित कुमार,माता दुर्गा सेवा समिति के अध्यक्ष मनिंदर पाल, संयोजक जय राम, कोषाध्यक्ष शेर सिंह, मंदिर के पुजारी शिव देव, शंभू, राधे साहनी, वृंदा सहानी, आदि सभी माता दुर्गा सेवा शक्ति समिति के सदस्य मौजूद रहे।