उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी के आसार,पड़ेगी कड़ाके की ठंड

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज अब एक बार फिर से बदल गया है। उत्तराखंड में मैदानी क्षेत्रों में सुबह हल्का कुहासा और दिन में धुंध छाने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा व हिमपात हो सकता है।

पहाड़ों में बढ़ेगी ठंड 

बता दें कि प्रदेश के पर्वतीय जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में आज और कल मौसम बदलने की संभावना है। ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश होने से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आठ और नौ नवंबर को पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। लेकिन पर्वतीय इलाक़ों में बारिश होने से मैदानी इलाक़ों में ठंड बढ़ सकती है।

एक्यूआइ 150 के करीब पहुंचा

देहरादून, हरिद्वार समेत तमाम मैदानी क्षेत्रों में दिन में धुंध का असर भी दिखा रहा है। जिससे एक्यूआइ का स्तर भी सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। देहरादून में ही वायु गुणवत्ता का एक्यूआइ 150 के करीब पहुंच गई है। पर्वतीय क्षेत्रों में भी अब पाला दुश्वारियां बढ़ा रहा है।

हिमपात के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है। जबकि, 10 नवंबर को आंशिक बादल छाये रहने के साथ उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में वर्षा-बर्फबारी हो सकती है। 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमपात के आसार हैं। मैदानी क्षेत्रों में कुहासा और धुंध छाई रह सकती है। तापमान में भी मामूली गिरावट आने की आशंका है।

तराई में भी बदलेगा मौसम

तराई क्षेत्रों में भी अब मौसम बदलेगा। मंगलवार को जहां धूप निकली तो वहीं अब बुधवार को मौसम बदल जाएगा। सुबह से कड़ी धूप निकलने के बाद दोपहर बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को भी मौसम ऐसे ही रहने की संभावना है।

यहां पांच डिग्री हुआ तापमान

पर्वतीय क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है। कई जगहों पर तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। ऐसे में सुबह-शाम ठंड बढ़ गई है। सुबह देरी से घरों से निकल रहे हैं। मौसम विज्ञानियों ने दिवाली से ठंड में तेजी आने की संभावना जताई है। मैदानी क्षेत्रों में भी सुबह-शाम ठंड अपना अहसास कराने लगेगी। चंपावत जिला मुख्यालय के अलावा लोहाघाट, देवीधुरा व पाटी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस पहुंचने लगा है। रात के समय पाला पड़ रहा है। इससे रास्ते फिसलन भरे हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *