आम आदमी पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी बरिंदर कुमार गोयल और सह प्रभारी रोहित मेहरोलिया पहली बार पंहुचे उत्तराखंड । यहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
प्रभारी ने भाजपा को बेरोज़गारी और पेपर लीक जैसे मामलों पर घेरा। आम आदमी पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को चुनाव से पहले ही जिम्मेदारियां दी जाएगी और पार्टी के लिए भी नया प्रदेश अध्यक्ष जल्द ही दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सभी जनपदों में भी कार्यकारिणी को लेकर विचार किया जा रहा है। वहीं पार्टी प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि नए प्रभारी के मिलने से पार्टी को प्रदेश में गति मिलेगी और कार्यकर्ताओं में जोश भी बढ़ेगा।