युवा सिख सम्मेलन में पहुंचे सीएम धामी, बोले- सुलझाने में विश्वास रखते हैं उलझाने में नहीं


रुद्रपुर में आज भाजपा का युवा सिख सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत कई मंत्री पहुंचे हैं।

रुद्रपुर में आज भाजपा का युवा सिख सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, संगठन महामंत्री अजय कुमार, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, यूपी के कैबिनेट मंत्री बलदेव सिंह औलख, विधायक अरविंद पांडेय, प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी भी पहुंचे।

मंच से मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उलझाने में नहीं सुलझाने में विश्वास रखते हैं। एक भारत श्रेष्ठ भारत के सूत्र को जीवत करनें का काम सिख परंपरा कर रही है। विपक्षी पार्टियां अपनी पार्टियों के अस्तित्व और परिवार को बचाने के लिए गठबंधन कर रही हैं। उन्होंने विभाजन विभीषिका स्मृति स्थल बनाने के घोषणा की। कहा कि किसानों को 5 लाख तक लोन में स्टांप ड्यूटी की छूट रहेगी।बाजपुर के जमीनों के मामले का स्थाई हल निकलेंगे।

बता दें कि, रविवार को सम्मेलन के आयोजन स्थल पर हुई पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने सिख समाज के हित में कई कार्य किए हैं।
भाजपा की ओर से किए जा रहे विभिन्न वर्गों के सम्मेलन के क्रम में यह सम्मेलन किया जा रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *