गढ़वाल संसदीय भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के रोड शो में उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुज़ूम


 

ऋषिकेश। गढ़वाल संसदीय क्षेत्र में भाजपा लोकसभा प्रत्याशी अनिल बलूनी का लगातार जनसंपर्क अभियान एवं रोड शो जारी है। इसी क्रम में गढ़वाल संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र में लक्ष्मण झूला डीएम कार्यालय से वेद निकेतन तक रोड शो निकाला।

रोड शो में सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं का हुज़ूम उमड़ता नजर आया। इस दौरान विभिन्न जगहों पर गढ़वाल लोकसभा प्रत्याशी अनिल बलूनी का जोरदार स्वागत किया गया। इस बीच गढ़वाल संसदीय भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने जनता से गढ़वाल के विकास के लिए वोट की अपील भी की। बलूनी के लिए एक ओर युवा वर्ग का अधिक समर्थन देखने को मिल रहा है। वहीं दूसरी और बुजुर्गों का आशीर्वाद भी मिल रहा है। गढ़वाल लोकसभा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने कहा कि लोकसभा में भारी संख्या में लोगों का प्यार उन्हें मिल रहा है। बड़ी संख्या में आमजन भाजपा के रोड शो में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि संपूर्ण माहौल इस समय भाजपा मय हो चुका है। समस्त जनता ने तय कर लिया है कि नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाकर देश को विकसित भारत बनाना है। कहा कि गढ़वाल लोकसभा में जनता 5 लाख से अधिक वोट देकर नरेंद्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाएंगी। बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 वर्षों के कार्यकाल में मूलभूत सुविधाओं के लिए तेजी से कार्य किया है और आगे भी विकास की गंगा बहती रहेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *