ब्यूरो रिपोर्ट – मुनिकीरेती में गढ़वाल मंडल विकास निगम में सोमवार को 7 दिवसीय योग महोत्सव का शुभारंभ हो गया है।
मुनिकीरेती स्थित गढ़वाल मंडल विकास निगम में आयोजित योग महोत्सव का शुभारंभ राज्य के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल जीएमवीएन के अध्यक्ष महावीर सिंह रागढ़ राज्यमंत्री कृष्ण कुमार सिंघल पतंजलि योगपीठ के आचार्य बालकृष्ण ने दीप प्रज्वलित करके किया। कृषि मंत्री ने कहा कि
योग के राजधानी कहे जाने वाली मुनी की रेती में हर साल योग महोत्सव मनाया जाता है। इस साल कोरोना की वजह से महोत्सव को सीमित रूप से मनाया जा रहा है।
पतंजलि योगपीठ के आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि योग मनुष्य को निरोगी बनाता है।
इसलिए प्रतिदिन योग को अपने जीवन में उतारना प्रत्येक मनुष्य का उद्देश्य होना चाहिए। जीएमवीएन के अध्यक्ष महावीर सिंह ने कहा कि योग महोत्सव को मनाने के साथ इसका प्रचार-प्रसार करने में जीएमवीएन अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। राज्य मंत्री और जीएमवीएन के उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंघल ने कहा कि हमारे शहर के योगाचार्य विदेशों में भारत के नाम का डंका बजा रहे हैं। इस वर्ष कोरोना की वजह से विदेशों में योगाचार्य की मांग बढ़ी है। मगर इंटरनेशनल फ्लाइट नहीं चलने की वजह से परेशानी का सामना योगाचार्यों को करना पड़ रहा है। इस अवसर पर पर स्वामी नरेंद्र गिरी, पालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी, मंडी समिति अध्यक्ष विनोद कुकरेती, इंद्रप्रकाश अग्रवाल, समाजसेवी बचन पोखरियाल, ग्रैंड मास्टर योग गुरु अक्षर, जीएमवीएन चेयरमैन महावीर सिंह रांगड़, पर्यटन जीएमवीएन एमडी, आशीष चौहान, योगनी उषा माता, जीएमवीएन डायरेक्टर पुष्पा बर्थवाल, योगी सिद्धार्थ उपस्थित रहे।