ब्यूरो रिपोर्ट – उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के देहरादून परिसर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन बी .एड विशेष शिक्षा के विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों द्वारा किया गया। मुख्य वक्ता समाजशास्त्र विभाग की संकाय सदस्य डॉ भावना डोभाल ने वर्तमान समय में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के प्रति चिंता व्यक्त करने के साथ ही महिला सशक्तिकरण की प्रगति पर भी अपने विचार रखे उन्होंने आशा जताई कि आने वाला समय महिलाओं के नेतृत्व का होगा। देश के विकास में महिलाएं अपनी भूमिका का बहुत अच्छा निर्वहन कर रही हैं। डॉ नरेंद्र जगूड़ी द्वारा महिलाओं के अधिकारों के प्रति कानून द्वारा बनाए गए नियमों के बारे में उनको जानकारी दी। बी.एड. विशेष शिक्षा के सहायक प्राध्यापक डॉ सिद्धार्थ पोखरियाल द्वारा अपने उद्बोधन में महिलाओं के सम्मान के प्रति हम सब को जागरूक होना होगा साथ ही इसकी शुरुआत हमें अपने घर से करनी होगी। साथ ही महिला शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ते ड्रॉपआउट को कम करना होगा। परिसर के कार्यकारी निदेशक डॉ सुभाष रमोला द्वारा महिला दिवस के आयोजन के बारे में जानकारी साझा की। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा अपनी रंगारंग प्रस्तुति भी दी गई।
कार्यक्रम का संचालन सलोनी आनंद और प्रिया मलयाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में रुचि का शिवाली सुरक्षा बाल्मीकि बबीता सुनीता मोहम्मद इमरान गायत्री मेहता समेत अनेक छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रही ।
