डोईवाला के केशवपूरी बस्ती में शुरू हुआ बाढ़ सुरक्षा दीवार का कार्य युद्धस्तर पर जारी

डोईवाला से ज्योति यादव की रिपोर्ट:—

डोईवाला के केशवपूरी बस्ती में शुरू हुआ बाढ़ सुरक्षा दीवार का कार्य युद्धस्तर पर जारी

डोईवाला स्थित सोंग नदी के किनारे स्थित केशवपूरी बस्ती और राजीव नगर को सोंग नदी की बाढ़ से बचाने के लिए सिंचाई विभाग द्वारा सुरक्षा दीवार बनाने का काम तेज गति से किया जा रहा हैं। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के द्वारा पूर्व में स्वीकृत सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य इन दिनों प्रगति पर हैं।

केशवपूरी और राजीव नगर को सोंग नदी की बाढ़ से सुरक्षित करने के लिए सिंचाई विभाग कई करोड़ की लागत से सुरक्षा दीवार बनाने का काम कर रहा है शुरू में बाढ़ सुरक्षा कार्यों में गुणवत्ता को लेकर शिकायत शासन और विभाग को मिली थी। जिसके बाद राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज के सख्त आदेश के बाद विभाग ने कार्य की जांच की तो कार्य संतोष जनक पाया गया।

लेकिन उसके बाद भी विभाग के अधिकारियों ने सुरक्षा दीवार बनाने का काम कर रही कार्यदाई संस्थाओं से गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखकर कार्य करने के निर्देश दिए सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता डीसी उनियाल ने जानकारी देते हुए कहा कि सोंग नदी में हर साल केशवपूरी बस्ती और राजीव नगर मे बाढ़ का खतरा बना रहता है। इसलिए ग्रामीणों की मांग पर सुरक्षा की दृष्टि से सोंग नदी तट पर बाढ़ सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *