डोईवाला से ज्योति यादव की रिपोर्ट:—–
डोईवाला। बुधवार को कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष व विधायक प्रत्याशी रहे गौरव सिंह ब्लॉक अध्यक्ष रणजीत सिंह व अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा माजरी निवासी मनप्रीत सिंह को सम्मानित किया गया।
11 से 15 मई तक छत्तीसगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में स्ट्रांग मैन ऑफ इंडिया 2022 का खिताब मनप्रीत सिंह ने अपने नाम किया है। इससे पहले भी वर्ष 2021 में झारखंड के जमशेदपुर में आयोजित नेशनल प्रतियोगिता के स्ट्रांग मैन ऑफ इंडिया का खिताब अपने नाम किया था।
तब 725 किलो वजन उठाकर यह खिताब अपने नाम किया था। अब एशिया कप के इंतजार में मनप्रीत सिंह मेहनत कर रहे है। पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव सिंह ने कहा की हम सब अपनी शुभकामनाएं देते हैं और आशा करते हैं आप वहां भी बढ़िया प्रदर्शन करेंगे और हमारे क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।
इस अवसर पर जरनैल सिंह जसवीर सिंह जसवंत सिंह सुनील कुमार वर्मा पूर्व प्रधान इंद्रपाल सिंह अमरजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।