डोईवाला के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता के निधन से भाजपाइयों में शोक की लहर

 

डोईवाला से ज्योति यादव की रिपोर्ट:—-

डोईवाला के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता के निधन से भाजपाइयों में शोक की लहर

डोईवाला। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता पूर्व प्रधान व पूर्व निदेशक जिला सहकारी बैंक उदय सिंह पुंडीर के निधन से डोईवाला के भाजपाइयों में शोक की लहर है दरहसल उदय सिंह लंबे समय से बीमार थे। शनिवार को गणपति गार्डन भानियावाला में लाभार्थी सम्मेलन होना था जिसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह समेत कई बड़े नेता प्रतिभाग करने वाले थे। उदय सिंह पुंडीर के निधन पर गहरा शोक एवं संवेदना प्रकट करते हुए संगठन द्वारा कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उनके निधन पर गहरा शोक एवं संवेदना प्रकट की और शोक संतप्त परिवार से मिलकर सांत्वना दी। जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, विधायक बृज भूषण गैरोला, संपूर्ण सिंह रावत, विनय कंडवाल अमित चौहान, राजकुमार राज, विक्रम सिंह नेगी, चंद्रभान सिंह पाल आदि ने भी शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी और शोक प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *