पीएम के 8 साल का कार्यकाल पूरा होने पर देवल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली

 

डोईवाला से ज्योति यादव की रिपोर्ट:——

 

डोईवाला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आठ वर्ष का उपलब्धियों और सफलताओं से भरा कार्यकाल पूरा होने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा डोईवाला ने दुपहिया रैली निकालकर जश्न मनाया।

डोईवाला से भनियावाला तक की इस बाइक रैली में भाजयुमो के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। पीएम मोदी के 8 साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर सेवा सुशासन गरीब कल्याण के तहत दुपहिया वाहन की रैली निकाली गई।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि पीएम मोदी जैसे यशस्वी प्रधानमंत्री मिलने से पूरे विश्वभर में हमारे देश का गौरव बढ़ा है, जोकि बेहद ही सराहनीय है। युवा पीढ़ी होने के नाते हमें प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर पूरा भरोसा है।

कहा की उनके नेतृत्व में भारत देश जल्द ही विश्व गुरु बनेगा। उनके इस 8 वर्षों के कार्यकाल में उन्होंने एक से बढ़कर एक उपलब्धियां हासिल की है।

इस दौरान भाजयुमो जिला अध्यक्ष प्रदीप नेगी, जिला मंत्री प्रकाश कोठारी, सुमित सजवान, नगर मंडल अध्यक्ष सोनू गोयल, मंडल अध्यक्ष गुरजीत सिंह लाडी, ऋषभ राठौर, कुलदीप नेगी, नरेंद्र भंडारी, केतन गुप्ता रवि जोशी, अमन ओसवाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *