विहिप, बजरंग दल व दुर्गा वाहिनी में हुए नए पदाधिकारी शामिल

डोईवाला से ज्योति यादव की रिपोर्ट:—-

डोईवाला। प्रखंड विश्व हिंदू परिषद (विहिप), बजरंग दल व दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति की रविवार को अग्रवाल धर्मशाला डोईवाला में बैठक रखी गई। जिसमें विहिप प्रांत सह मंत्री दिलीप मिश्रा एवं विहिप जिला सह मंत्री सतबीर सिंह मखलोगा ने मार्गदर्शन दिया।

बैठक में विहिप, बजरंग दल व दुर्गा वाहिनी के आगामी कार्यक्रमों के विषय में चर्चा हुई और साथ ही कुछ नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई।

जिसमें प्रखंड विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारिणी अध्यक्ष बने योगी वर्मा व बजरंग दल डोईवाला के प्रखंड सह संयोजक बने यशराज सोनकर। साथ ही बजरंग दल प्रखंड सुरक्षा प्रमुख की जिम्मेवारी नीरज पैन्यूली को दी गई।

प्रखंड संयोजिका दुर्गा वाहिनी सोनाली, सह संयोजिका दुर्गा वाहिनी साक्षी, शीतल, प्रखंड संयोजिका मातृशक्ति सुषमा, प्रखंड सह संयोजिका मातृशक्ति माया अधिकारी को बनाया गया।

विश्व हिंदू परिषद डोईवाला के नगर कार्यकारिणी अध्यक्ष बने दीपक कुमार शर्मा व बजरंग दल के नगर सह संयोजक बने सतनाम सिंह।

काकू सोनकर को नगर सह सुरक्षा प्रमुख बजरंग दल, शालिनी को नगर संयोजिका दुर्गा वाहिनी, टीना को नगर सह संयोजिका दुर्गा वाहिनी, निकिता को नगर सह संयोजक दुर्गा वाहिनी, कृष्टि खंड संयोजिका दुर्गा वाहिनी, आशा रावत को नगर संयोजिका मातृशक्ति, कोमल को सह संयौजिका मात्रशक्ति के पद पर मनोनीत किया गया।

इस दौरान जिला समरसता प्रमुख संतोष राजपूत, अभिषेक चौहान, प्रखंड मंत्री विश्व हिंदू परिषद काशी श्रेय, जितेंद्र कुमार, राहुल, ऋषभ, सृष्टि आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *