विश्व हिंदू परिषद, दुर्गा वाहिनी, मात्रशक्ति एवं बजरंग दल द्वारा किया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन

डोईवाला से ज्योति यादव की रिपोर्ट:—-

 

बृहस्पतिवार को भानियावाला स्थित रविदास मंदिर में हिंदू संगठनों ने बजरंग दल के स्थापना दिवस और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को संयुक्त रूप से मनाया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिसमें राधा कृष्ण की झांकियों, मंत्रमुग्ध कर देने वाले भजनों एवं विभिन्न प्रकार के नृत्यों की प्रस्तुति दी गई। साथ ही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर दही ढंडी का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिसमें सैकड़ो की संख्या में हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे, कार्यक्रम के बाद प्रसाद वितरण किया गया।

पूर्व प्रधान नरेंद्र नेगी द्वारा मातृशक्ति तथा देश की सुरक्षा की खातिर सीमाओं पर शहीद हो रहे सैनिकों को नमन किया गया। साथ ही सैनिकों का धन्यवाद जताते हुए कहा की आज सैनिकों के कारण ही हम चैन की नींद सो पाते हैं, इसलिए हमे सदेव ही सैनिकों व उनके परिजनों का आदर सत्कार करना चाहिए।

बजरंग दल जिला संयौजक करन मौर्य ने बंजरग दल के इतिहास एवं उनके कार्यों पर प्रकाश डाला और कहा की हमारा उद्देश केवल हिन्दू संगठनों को मजबूत करना होना चाहिए। कहा की 1984 में स्थापित हुए संगठन की विचारधारा हिन्दुत्व (हिन्दू राष्ट्रवाद) पर आधारित है। संगठन द्वारा जीवों का विशेष ध्यान रखा जाता हैं परंतु अगर किसी पापी, दुराचारी व्यक्तिव के लोगों द्वारा अत्याचार और हत्या शोषण जैसे कार्य करे जाते है तो उनको सज़ा दिलाने के लिए बंजरग दल हमेशा तत्पर रहता है।

विहिप के जिलामंत्री एके सिहं ने असामाजिक तत्वों के दुष्प्रभाव से सावधान रहने की जानकारी दी और उनके खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्ररित किया। कहा की अगर हमे इन असामाजिक तत्वों को जड़ से खत्म करना है तो सभी हिन्दुओं को संगठित होना पड़ेगा।

विहिप के सह जिलामंत्री सतबीर सिंह मखलोगा ने कहा हमे अपने धर्म पर जटिल रहा चाहिए और किसी के बहकावे में न आकर, अपने सनातन धर्म व संस्कृति को आगे बड़ाना चाहिए और हर हिंदू को अपने धर्म के प्रति जागरूता व ज्ञान होना चाहिए।

इस दौरान प्रखंड मंत्री अभिषेक चौहान, जिला समरसता प्रमुख संतोष राजपूत, प्रखंड संयौजिका मात्रशक्ति सुषमा, प्रखंड संयौजिका दुर्गा वाहिनी सोनाली नेगी, नगर संयौजिका मात्रशक्ति आशा रावत, शीतल, साक्षी, कोमल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *