चंपावत विधानसभा उपचुनाव में cm पुष्कर सिंह धामी के पक्ष में तेज लहर:–देवेंद्र भसीन

 

डोईवाला से ज्योति यादव की रिपोर्ट:—

चंपावत विधानसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पक्ष में तेज लहर , कांग्रेस ने मैदान छोड़ा।

डोईवाला। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ देवेंद्र भसीन ने कहा कि चंपावत विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी, मुख्यमंत्री प्रत्याशी  धामी के पक्ष में तेज लहर चल रही है जबकि कॉन्ग्रेस मैदान छोड़ चुकी है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ सहित भाजपा के कई केंद्रीय स्टार प्रचारक प्रचार के लिए यहां आए हैं ,वहीं कांग्रेस के किसी भी केंद्रीय नेता ने यहां आने की जहमत नहीं उठाई और प्रदेश के नेता भी केवल रस्म अदायगी में लगे हैं।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ देवेन्द्र भसीन ने डोईवाला में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि चम्पावत विधान सभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार पुष्कर सिंह धामी के पक्ष में तेज लहर देखते हुए कॉन्ग्रेस ने पराजय मानते हुए मैदान छोड़ दिया है।

उन्होने कहा कि भाजपा का एजेंडा विकास का है और  धामी उसके प्रतीक हैं। भाजपा अपनी रणनीति के अनुरूप चुनाव लड़ रही है। भाजपा बूथ स्तर और उससे आगे पन्ना प्रमुख की व्यवस्था के आधार पर जनता से संपर्क में जुटी है। साथ ही भाजपा के प्रदेश के अलावा केन्द्र के स्टार प्रचारक चम्पावत आए हैं ।इन सबके परिणाम स्वरूप चम्पावत चुनाव में जनता का धामी के पक्ष में भारी उत्साह है और उनकी विजय ऐतिहासिक होने वाली है।

डॉ भसीन ने कहा कि दूसरी ओर कांग्रेस मैदान छोड़ चुकी है और उसने पराजय स्वीकार कर ली है। यही कारण है कि कांग्रेस के किसी भी केन्द्रीय स्टार प्रचारक ने चम्पावत की ओर झांका तक नहीं। इसके अलावा कांग्रेस के प्रदेश के नेताओं ने अधिकांश समय चुनाव से दूरी बना कर रखी और अब भी जो आ भी रहे हैं वे रस्म अदायगी कर लौट रहे हैं। कोई जलेबी तल कर अपनी हाजरी लगा रहा है तो कोई कोरा बयान देकर अपने काम को पूरा मान रहा है।
उन्होने कहा कि चुनाव में भाजपा की संगठित शक्ति और कांग्रेस का बिखराव साफ दिखाई दे रहा है।
वही दूसरी और प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ देवेन्द्र भसीन ने डोईवाला में भाजपा कार्यकर्ता मंयक तायल के निवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना।

इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी सम्पूर्ण सिंह रावत,मण्डल अध्यक्ष विनय कंडवाल, सभासद ईश्वर रौथाण,मनीष यादव,मंयक तायल, अंकित काला,चंद्रबल्लभ लखेड़ा आदि उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *