राष्ट्रपति पद पर द्रौपदी मुर्मू के विजयी होने पर मिष्ठान वितरण

डोईवाला से ज्योति यादव की रिपोर्ट:—-

 

डोईवाला:—-शीर्ष नेतृत्व एवं जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर के निर्देशानुसार जिला देहरादून के सभी 19 मंडलों में राष्ट्रपति पद पर द्रौपदी मुर्मू के विजयी होने पर मिष्ठान वितरण, आतिशबाजी व अन्य कार्यक्रमों के द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया।

माजरी मंडल में बोक्सा जनजाति समाज के बीच पहुंचे क्षेत्रीय विधायक बृज भूषण गैरोला ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अनुसूचित जनजाति समाज के लोगों पर पुष्प वर्षा की। इस अवसर पर विधायक बृजभूषण गैरोंला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह भाजपा के शासनकाल में ही संभव है जब आदिवासी समाज की एक महिला को राष्ट्रपति बनाया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सदैव समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है उसकी कथनी करनी में कोई अंतर नही है।

इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री करन बोरा मंडल अध्यक्ष राजकुमार राज, अनुसूचित जनजाति मंडल अध्यक्ष लाडी मेहरा जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत कर्मवीर सिंह आदि ने भी विचार व्यक्त किए ।
इस अवसर पर चंद्रभान सिंह पाल, विक्रम सिंह नेगी, ममता नयाल, रश्मि संजीव लोधी, राकेश लोधी, नरेंद्र नेगी जेपी गैरोला,गुरजीत सिंह लाड़ी,विक्रम सिंह, सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्ता व सैकड़ों अनुसूचित जाति समाज के लोग उपस्थित थे
वहीं दूसरी ओर भाजपा मंडल द्वारा डोईवाला चौक पर जोरदार नारेबाजी के बीच आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया गया इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल व जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत ने कहा यह हमारे लिए बहुत ही गौरव का विषय है की भाजपा ने आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनाया है।

इस अवसर पर जिला महामंत्री महिला मोर्चा ममता नयाल, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा सुषमा चौधरी, आरती लखेड़ा, कोमल कनौजिया, प्रदीप नेगी, हिमांशु राणा, सोनू गोयल, प्रकाश कोठारी, चंदन जयसवाल, अनुज जोशी,अवतार सिंह अमित कुमार ,राममूर्ति पंकज शर्मा, नितिन बर्थवाल, सुरेश सैनी गणेश उनियाल, रोहित क्षत्री, सुंदर लोधी, माया अधिकारी, चंद्रकला ध्यानी विनीत राजपूत अरुण राजपूत अमन उपाध्याय कृष्णा तड़ियाल, अनिता अग्रवाल सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *