भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

डोईवाला से ज्योति यादव की रिपोर्ट:—

डोईवाला:—– आजादी के 75वे अमृत महोत्सव के दौरान भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भानियावाला में तिरंगा यात्रा निकाली उन्होंने शहीदों को भी याद कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए बुध बुधवार को भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष कुसुम सिद्धू के निवास के सामने सैकड़ों की संख्या में महिला कार्यकर्ता हाथ में तिरंगा लिए एकत्र हुई जहां से भारत माता की जय के नारों के साथ तिरंगा यात्रा को डोईवाला विधायक बृज भूषण गैरोला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तिरंगा यात्रा हरिद्वार किराए से होते हुए भानियावाला किराए पर पहुंचकर संपन्न हुई।

विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि उत्तराखंड वीरों की भूमि है जहां वीर चंद्र सिंह गढ़वाली जैसे वीरों ने जन्म लिया और उत्तराखंड का नाम ऊंचा किया है।

कहा कि हमारे ग्रंथों में लिखा है तन समर्पित मन समर्पित इसी भावना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के भीतर वर्ष होने पर अमृत महोत्सव के दौरान प्रत्येक घर पर तिरंगा लहराए जाने का आह्वान किया है इसी के चलते आज आने वाले में तिरंगा यात्रा निकाली गई उन्होंने कहा कि आज पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास की भावना को लेकर आगे बढ़ रहा है जिसके कारण प्रधानमंत्री द्वारा किए जाने वाले आवान का सभी ने स्वागत करते हुए अपने घर में तिरंगा लहरा रहे हैं।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सरिता जोशी, महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सुषमा चौधरी, मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल, सभासद ईश्वर सिंह रौथान, आशा सेमवाल, नगीना रानी, पूनम चौधरी पूनम तोमर, आरती लखेरा, कृष्णा तड़ियाल, वर्षा वर्मा, उषा कोठारी, आशा कोठारी, माया अधिकारी, विक्रम सिंह नेगी आदि सैकड़ों महिलाएं मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *