डोईवाला से ज्योति यादव की रिपोर्ट:—-
डोईवाला। किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता व संयुक्त किसान मोर्चा के नेता राकेश टिकैत की गिरफ्तारी से गुस्साए किसानों ने किया विरोध प्रदर्शन। जंतर मंतर पर मांगों को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे किसान नेता राकेश टिकैत को दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया, जिससे देश बाहर के किसानों में दिल्ली सरकार के खिलाफ आक्रोश हैं।
रविवार को किसानों द्वारा केंद्र सरकार व दिल्ली सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया है। साथ ही किसानों से माफ शब्दों में कहा कि यदि उन्हें फौरन रिहाना किया तो किसान उग्र आंदोलन करेंगे।
किसान यूनियन जिला अध्यक्ष सुरेंद्र खालसा ने कहा की यदि राकेश टिकैत की रिहाई जल्द से जल्द नही की गई तो देश भर का किसान सैकड़ो पर उतरने को विवश और जिसकी जिम्मेदार सरकार होगी।
संयुक्त किसान मोर्चा अध्यक्ष ताजेंद्र सिंह ने कहा की भाजपा सरकार में हमेशा से ही किसानों को तोहीन हुई है। उन्होंने केवल और केवल किसानों को दुख पहुंचाए हैं और प्रताड़ित किया है।
इस दौरान संयुक्त सचिव याकूब अली, जाहिद अंजुम, बलबीर सिंह, गुरपाल सिंह, वीरेंद्र कुमार, परमजीत सिंह, उस्मान आदि थे।